Breaking News

यूपी के पांच लाख घरों में भगवा झंडे लगाएगी विश्व हिंदू परिषद

21 Mar, 2023 601

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदू नववर्ष (hindu new year) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 17 जिलों वाले काशी प्रांत में लगभग पांच लाख घरों में विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने ओम छपा भगवा ध्वज लगाने का फैसला किया है। विहिप का लक्ष्य अकेले प्रयागराज में कम से कम एक लाख भगवा ध्वज लगाने का है। विहिप ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच काशी प्रांत के 17 जिलों में ‘रामोत्सव’ मनाने की तैयारी की है। विहिप के प्रवक्ता अश्विनी मिश्रा ने कहा है कि संगठन का लक्ष्य है कि 22 मार्च से शुरू होने वाले हिंदू नववर्ष  के अवसर पर हर हिंदू घर में भगवा झंडा लगाया जाए। विहिप के वरिष्ठ नेता लाल मणि तिवारी ने कहा की स्वयंसेवकों को हिंदू समुदाय के प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज लगाने के लिए कहा गया है। यह राज्य भर में प्रत्येक हिंदू में हिंदुत्व की भावना को मजबूत करने के लिए विहिप की रणनीति का एक हिस्सा है।बता दें कि इनदिनों सनातन को बढ़ावा देने और भारत की हिंदू राष्ट्र बनाने की बातें चल रही हैं। 

अन्य खबरे