Breaking News

मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

14 Jun, 2021 853

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ में हाल फिलहाल दुष्कर्म के मामले सामने आते जा रहे हैं। रायपुर में एक बार फिर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें 13 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। मासूम के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने अपचारी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ़ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। गौरतलब है छत्तीसगढ़ में आए आए दिन मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आती रहती है। बहरहाल आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे