Breaking News

मुंबई में छह स्थानों पर बम रखने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02 Feb, 2024 655

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आज सिलसिलेवार बम विस्फोट की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद अलर्ट मुंबई पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि शहर में छह स्थानों पर विस्फोटक रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस बीच मुंबई पुलिस की साइबर सेल और अपराध शाखा संयुक्त रूप से संदेश भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस नियंत्रण कक्ष में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकी आती रही है, मगर हर बार पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता पाई है।

अन्य खबरे