Breaking News

मोबाइल गेम में बेटे ने पिता के अकाउंट से उड़ाए 39 लाख

24 Jun, 2022 484

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के बच्चों में मोबाइल गेम का चस्का कुछ ज़्यादा देखने को मिलता है, मगर मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक और परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गया। BGMI गेम खेलने वाले एक बच्चे ने अपने पिता के खाते से 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। खबर के मुताबिक मामला आगरा का है, जहां एक बच्चा अपने पिता के फोन में गेम खेलता था। बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत की। आगरा पुलिस ने जांच की तो BGMI की डिवेलपर कंपनी क्रॉफ्टन का नाम सामने आया है। पीड़ित पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके खाते में 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्हें नहीं पता कि बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे गायब हुई। जब बैंक से इस बारे में पूछा गया तो पता लगा कि सबसे पहला अमाउंट पेटीएम के जरिए ट्रांसफर किया गया, जो सिंगापुर के एक खाते में पहुंचा है। यह खाता कथित तौर पर Krafton कंपनी से संबंधित है। BGMI और इसी तरह के कई एक्शन गेम बाजार में मौजूद हैं। इन मोबाइल गेम्स में बेहतर हथियार, ड्रेस और इसी तरह के सामान खरीदने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। सेवानिवृत्त फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे