Breaking News

मोबाइल फोन के लिए मां ने डांटा तो बेटी ने लगाई फांसी

10 Apr, 2022 709

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में मोबाइल फोन का जरदस्त चलन है और यह हर किसी की ज़रूरत है। मगर एक मां और बेटी के बीच मोबाइल फोन के मामले ने बेटी की ज़िंदगी खत्म कर दी।  मां बेटी का रिश्ता बेहद ख़ास होता है। हर मां चाहती है कि उसकी बेटी उसके नियंत्रण में रहे, मगर कई बार इस रिश्ते में खटास भी देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के थाना न्यू आगरा के मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  एक 15 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने फांसी लगाने के तुरन्त बाद छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों से वजह पूछना चाहा तो पता चला कि छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर मां ने उसे डांट लगाई थी। संभवतः इसी बात से नाराज़ होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  

अन्य खबरे