रतन लाल की हत्या मामले में सात गिरफ्तार
12 Mar, 2020
1063
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल रतन लाल की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय में प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधवा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपितों की पहचान सलीम मालिक, जलालुद्दीन, अयूब, यूनुस, आरिफ, मोहम्मद दानिश और सलीम खान के रूप में हुई है। दानिश उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। प्रवक्ता रंधावा के अनुसार फिलहाल तीन मामलों में उनको प्रोग्रेस मिली है। इसमें नाले में चार डेड बॉडी, अकबरी बेगम मौत और हेड कांस्टेबल रतन लाल मामला शामिल है। उन्होंने बताया कि 712 एफआईआर अब तक दर्ज की गई हैं, जबकि 200 से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।