Breaking News

महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में  बीजेपी विधायक गिरफ्तार

28 Sep, 2019 1031

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
आज देश में भारतीय जनता पार्टी की पकड़ कितनी मजबूत है, यह हर कोई जनता है. मगर कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि होते हैं जिन्हें लगता है उनके सामने वाले उनके हिसाब से ही चलें. पर हर बार ऐसा नहीं होता कि लोग उनके हिसाब से ही काम करें. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बीच सत्ताधारी दल भाजपा को बड़ा झटका लगा है. उसके एक विधायक को महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक चरण वाघमारे महाराष्ट्र के तुमसर मोहड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं. बीते 16 सितंबर की रात तुमसर किसान मंडी में किसी बात को लेकर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष अनिल जिभकाटे की बहस हो गई. इस दौरान भाजपा विधायक चरण वाघमारे ने मामला शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया.
हालांकि इस घटना के दो दिन बाद 18 सितंबर को पुलिस ने वाघमारे और जिभकाटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद वाघमारे अपने तमाम समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. पुलिस ने पांच दिन के भीतर जांच पूरी करने का आश्वासन दिया. हालांकि बाद में भंडारा पुलिस ने विधायक को हिरासत में ले लिया और शनिवार को पुलिस ने वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से जाहिर है पार्टी की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. अब इस मामले में पार्टी का क्या कदम होगा यह तो वरिष्ठ नेताओं पर ही निर्भर करता है. 

अन्य खबरे