Breaking News

राजस्थान सड़क हादसे में पांच की मौत

13 Mar, 2021 815

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है. यह हादसा राजस्थान के जोधपुर के फलोदी में हुआ है। मिनी बस और ट्राले की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। मरने वालों में सभी दिल्ली से हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस के मुताबिक जोधपुर जिले के बाप इलाके में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी आज सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के एनएच-11 पर गाड़ना गांव के समीप एक ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। मुश्किल से पुलिस व ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला। फिलहाल घायलों को फलौदी और बीकानेर अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि मिनी बस और ट्रॉली में से किसी एक चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे