Breaking News

लखनऊ की सिविल कोर्ट में धमाका, कई वकील घायल

13 Feb, 2020 918

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क़ानून की लड़ाई लड़नेवाले वकील का काम अपने मुवक्किल के पक्ष में न्याय दिलाना होता है. कई बार देखा गया है कि उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं तलाशे जाते. आज जिस तरह लखनऊ की वजीरगंज सिविल कोर्ट में बम फटने की खबर सामने आई है, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि इस ब्लास्ट में कई वकीलों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट से तीन ज़िंदा बम भी बरामद किये गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के बाद अदालत में अफरातफरी मच गई. इस घटना में कई लोगों को चोटें आने की भी खबर है. स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट का कारण वकीलों के दो गुटों के बीच विवाद माना जा रहा है. इससे एक वकील को निशाना बनाने की कोशिश थी. एक रिपोर्ट के अनुसार देसी बम से बार असोसिएशन के अधिकारी संजीव लोधी पर हमला किया गया. उन्हें इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ने हमलावर की पहचान जीतू यादव के रूप में की है. इस्तेमाल किया गया बम स्थानीय स्तर पर बना विस्फोटक उपकरण था. वजीरगंज पुलिस मौके पर है और घटना की जांच कर रही है. अब तक पुलिस ने घटनास्थल से 3 और जिंदा बम बरामद किए हैं.

  

अन्य खबरे