विकास का मज़ाक बना रही है कांग्रेस पार्टी -पीएम मोदी
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है वैसे कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत गुजरात की धरती कच्छ से की जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे बयानों से निशाना साधा।
भुज में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस पार्टी विकास का मज़ाक बनाने की आदि हो चुकी है और जनता उन्हें इसके लिए कभी माफ़ नहीं करेगी। कच्छ जैसी धरती पर जहां एक तरफ रेगिस्तान तो दूसरी तरफ पाकिस्तान, यहां पर खेती करने की बात कोई सोच नहीं सकता था लेकिन यह नामुमकिन कार्य को हमने मुमकिन बनाया।
मोदी ने कहा कि ," गुजरात की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी क्योंकि सरदार पटेल के जमाने से कांग्रेस ने गुजरात की सिर्फ बर्बादी ही की। प्रधानमंत्री मोदी के बयानों के जवाब में कांग्रेस के मंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ,"मोदी जी सिर्फ भाषणों से जनता का पेट नहीं भर सकते और सिर्फ लच्छेदार भाषणों से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता "। बहरहाल इन तीखे बयानों के बीच कौन किसको गुमराह कर रहा है यह तो विधानसभा चुनाव के नतीजे बताएंगे।