लव स्टोरी के क्लाइमेक्स में चार की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब के गुरदासपुरसे स्टोरी का एक दर्दनाक क्लाइमेक्स सामने आया है। गुरदासपुर के कस्बा घुमाण के नजदीक गांव पुराना बल्लड़वाल में उस समय सनसनी फैल गई जब लव स्टोरी की वजह से यहां 4 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रथम जानकारी के अनुसार एक कांग्रेस नेता द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक गांव पुराना बल्लड़वाल के पंचायत मैंबर और कांग्रेस नेता सुखजिन्दर सिंह सोनी पुत्र दीदार सिंह ने आज सुबह करीब 6 बजे गांव के ही कुछ लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिस में दो लोग जिनमें सुखविन्दर सिंह पुत्र मंगल सिंह और मंगल सिंह पुत्र उजागर सिंह ( दोनों पिता- पुत्र) की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस वारदात में 2 लोग गंभीर घायल हो गए। दरअसल, युवक के परिवार वाले खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान लड़की के परिवार ने उनपर गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।