लॉकडाउन में हाईप्रोफाइल सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के जानलेवा हमला और लॉकडाउन के बावजूद ग्रेटर नोएडा के एक अतिथिगृह से हाईप्रोफाइल सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ हुआ है। एक तरफ जहां देश भर में कोरोना महामारी से लोग दहशत में हैं। लगातार हो रही मौतों के चलते सरकार ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है। लॉकडाउन के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिये जा गये हैं। लेकिन देश में अभी भी कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनपर इन बातों का कोई असर नहीं दिख रहा है। कुछ ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा गोरखधंधा एक गेस्ट हाउस से चलाया जा रहा था। लॉकडाउन में बड़ी होशियारी के साथ हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को इस गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था। इन हाई प्रोफाइल ग्राहकों से मोटी रकम लेकर उन्हे ऐश-ओ-आराम की पूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो उसने पूरी तैयारी कर छापा मार कर दो महिलाओं समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में अतिथि गृह के प्रबंधक और मालिक शामिल हैं।