Breaking News

विकास दुबे की बीवी ने मांगी माफ़ी

25 Jul, 2020 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे आजकल सुर्ख़ियों में है. कानपुर के बिकरू गांव में पिछले दिनों आठ पुलिसर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पीड़ित परिजनों से माफी मांगी है। विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने कहा है कि इस हत्याकांड से बच्चों और पत्नी का कुछ भी संबंध नहीं है। लिहाजा इस नजरिए से इस मामले को सरकार को देखना चाहिए। उसका कहना है कि विकास दुबे कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित चल रहा था, जिसके चलते उसका अपने आप पर नियंत्रण नहीं था, उसे बीमारी के चलते गुस्सा आ जाता था। इसी लिए उसने इतना बड़ा कांड कर दिया। बहरहाल जिस तरह हाल में ऋचा की बातों को मेडिआके ज़रिये सामने लाने की कोशिश की गई अब उसपर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या ऋचा खुद को चर्चे में लाना चाहती है!

अन्य खबरे