विशाखापट्टनम में 120 किलो गांजा बरामद
31 Jan, 2020
992
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी दुनिया नशीले पदार्थों से ट्रस्ट है, बावजूद इसके नशे के व्यापारी धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं. विशाखापट्नम के अनकापल्ली के निकट पुलिस ने 120 किलो गांजा बरामद किया। गांजे की विशाखापटनम से केरल के लिए ढुलाई की जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अनकापल्ली के निकट तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन से गांजा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।