Breaking News

शादी के नाम पर दुष्कर्म करनेवाले के खिलाफ मामला दर्ज

09 May, 2022 699

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक 28 वर्षीय युवती से एक शराब कारोबारी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह घटना बेलतरोडी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी संकेत जायसवाल (29) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता मनकापुर इलाके की निवासी है और मॉडलिंग करती है। संकेत शराब का धंधा करता है और शादीशुदा है। पीड़िता 2020 में अपने दोस्त के साथ लोनावला चली गई थी। वहां एक बर्थडे पार्टी में उसका परिचय आरोपी के साथ हुआ। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे