Breaking News

शादी के बाद दूरी बनानेवाले दूल्हे को नामर्द समझ भागी दुल्हन

06 Dec, 2020 964

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी के बारे में कहा जाता है यह सात जन्मों का बंधन होता है, मगर कोरोना काल में शादी के बाद दुल्हन से दूरी बनाना एक दूल्हे इ लिए भारी पड़ गया. मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नई नवेली दुल्‍हन पति पर नपुंसकता का आरोप लगाते हुए ससुराल से चली गई। उसने विधिक सेवा प्राधिकरण में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई और हर्जाने की मांग की। जब अधिकारियों ने इस मामले महिला के पति से पूछताछ की तो उसने अलग ही दलील दी। उसका कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से वह अपनी पत्‍नी से दूरी बरत रहा था। बताया जाता है कि दंपति की शादी कोरोना वायरस महामारी और इसे लेकर लागू तमाम प्रतिबंधों के बीच 29 जून को हुई थी। कुछ ही दिनों बाद पत्‍नी को संदेह होने लगा कि उसका पति नपुंसक है। इसके पीछे वजह यह रही कि शादी के बाद भी वह पत्‍नी के साथ शारीरिक दूरी बरत रहा था। जिसको लेकर पति-पत्‍नी के बीच अनबन होने लगी। फिर एक दिन महिला पति का घर छोड़ अपने मायके रहने पहुंच गई। खबरों के मुताबिक, 2 दिसंबर को महिला ने  विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया और अपनी बात रखते हुए 'नपुंसक' पति से हर्जाने की मांग की। उसने यह आरोप भी लगाया कि उसके ससुरालवालों ने भी उसे प्रताड़‍ित किया। महिला ने कहा कि उसके सामने लंबी जिंदगी पड़ी है और इसलिए उसने प्राधिकरण से पति से गुजारा भत्‍ता दिलाने की मांग की है। वहीं विधिक अधिकार से संबंधित इकाई ने जब महिला के पति से इस बारे में बात की तो उसने दूसरी ही कहानी बयां की। उसका कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उसे आशंका है कि उसकी पत्‍नी कोरोना वायरस संक्रमण की 'असिम्‍प्‍टोमैटिक कैरियर' रही हो। इसी वजह से उसे हमेशा पत्‍नी से संक्रमण का डर सताता रहा, जिस वजह से उसने कुछ दिनों तक पत्‍नी से शारीरिक तौर पर दूर ही रहने का फैसला किया। सवाल है कि यदि पीटीआई को कोरोना का डर सता रहा था तो उसे अपने मन की बात पत्नी से बतानी चाहिए थी. मगर ऐसा न करने से पूरा मामला ही पलट गया.    

अन्य खबरे