फिर आई सलमान को जान से मारने की धमकी
11 Apr, 2023
879
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दबंग सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन कर धमकी देने वाले शख्स ने कहा है कि वह सलमान खान को 30 अप्रैल को मार देगा। यह फोन मुंबई पुलिस (mumbai police) के कंट्रोल रूम में आया और अपनी पहचान जोधपुर के रॉकी भाई के रूप में बताई साथ ही खुद को गोरक्षक को बताया। पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी सलमान को धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मैनेजर को ई-मेल के जरिए की गई थी। दूसरी ओर सलमान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि सलमान ने हाल ही में अपने लिए बुलेटप्रूफ कार ली है।