शारजाह जेल से रिहा होने के बाद मुंबई पहुंची अभिनेत्री क्रिसन परेरा, ड्रग्स तस्करी के आरोप में हुई थी गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। और वो एक अप्रैल से जेल की सलाखों के पीछे कैद थी.वहीं कई महीनों बाद अब क्रिसन परेरा को जेल से रिहाई मिल गई है.और वह भारत लौट आई हैं। शारजाह की जे से रिहा होकर एक्ट्रेस मुंबई लौट आई हैं. उन्होंने कहा कि वह मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की.इसी दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात करते हुए अपना दर्द साझा किया। कि किस तरह से उन्हें फर्जी ड्रग्स मामले में फंसाने की कोशिश की गई. बता दें कि फ़िल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म सड़क - 2 में अभिनय करने वाली 27 वर्षीय क्रिसेन परेरा को एक अप्रैल 2023 के दिन शारजाह हवाई अड्डे पर एक स्मृति चिन्ह के अंदर ड्रग्स पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. एक्ट्रेस के खिलाफ अवॉर्ड ट्रॉफी में ड्रग्स भरकर ले जाने के मामले में शारजाह पुलिस ने कार्रवाई की थी. जिसे अभिनेत्री एक साजिश बता रही हैं.