Breaking News

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा आफताब का टॉर्चर वाला ऑडियो

26 Dec, 2022 872

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हत्या से पहले आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) ने श्रद्धा वाल्कर (shraddha walker) से जमकर लड़ाई की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस को ऐसा ऑडियो हाथ लगा है जिसे वह बड़ा सबूत मान रही है। पुलिस को आफताब का एक ऑडियो मिला है जिसमें आफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। इस ऑडियो में अफताब और श्रद्धा के बीच बहस होती सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं ऑडियो से साबित हो रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर कर रहा था। वहीं इस मामले में जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है की इस ऑडियो से हत्याकांड की जांच में कत्ल का मोटिव पता करने में काफी मदद मिलेगी। पुलिस इसी ऑडियो से आफताब की आवाज का मिलान करने के लिए उसका वॉयस सैंपल लेगी। सीबीआई (CBI) की सीएफएसएल टीम आफताब का वॉयस सैंपल लेगी। बता दें फिलहाल आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है। उसे सोमवार सुबह 8 बजे तिहाड़ जेल से सीबीआई ले जाएगी। गौरतलब है कि श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड में आरोपी आफताब ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। उसके बाद इस हत्याकांड का विरोध देशभर में शुरू हो गया।

अन्य खबरे