Breaking News

सचिन वाजे मामले में एक महिला गिरफ़्तार

02 Apr, 2021 936

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
चर्चित एंटीलिया के पास बरामद विस्फोटक मामले की जांच कर रही एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एजेंसी ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे के साथ 16 फ़रवरी को फाइव स्टार होटल में यही महिला दिखी थी. यह महिला मुख्य आरोपी सचिन वाजे की  बेहद करीबी मानी जा रही है. इससे पहले एनआईए ने मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में स्थित 7\11 ईमारत के फ़्लैट नंबर 401 में करीब 13 घंटों तक तलाशी ली थी. बताया जा रहा है कि फ्लैट इसी महिला का था. वहीं गुरुवार को ही एनआईए की एक टीम ने दक्षिण मुंबई के एक होटल और क्लब की भी तलाशी ली थी. इसके बाद एनआईए ने एयरपोर्ट से  महिला को हिरासत में लिया और कई घंटों तक पूछताछ की. एनआईए ने पूछताछ के बाद अब इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए को लंबे समय से इस महिला की तलाश थी. माना जा रहा है कि महिला को हिरासत में लेने के बाद एनआईए मामले से जुड़े कुछ और राज से पर्दा हटाने में कामयाब रहेगी। गौरतलब है कि एनआईए हिरासत में लेने से पहले इस महिला से पूछताछ की गई की थी. एनआईए के सूत्रों का दावा है कि महिला सचिन वाजे के काले धन को सफेद करने के लिए काम कर रही थी. एनआईए के सूत्रों के मुताबिक इस महिला के पास दो आई कार्ड थे और नोट गिनने की मशीन भी थी, जिसे मर्सिडीज कार से बरामद किया गया था. सूत्रों के मुताबिक 16 फरवरी को सचिन वाजे दक्षिण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देखा गया था, जहां उनके साथ महिला सहयोगी भी थी और उसके पास पांच बड़े बैग थे. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन बताया जा रहा है कि उन बैगों में नोट भरे हुए थे.

अन्य खबरे