Breaking News

समलैंगिक रिश्ते से नाराज़ दोस्त ने की दोस्त की हत्या

06 Nov, 2018 1652

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
समलैंगिक अफेयर को लेकर आये दिन आपराधिक  रहती हैं, इसी कड़ी में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गे-अफेयर का एक केस सामने आया है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने झगड़े में अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक अपने दोस्त के एक अन्य युवक के साथ समलैंगिक संबंधो को लेकर नाराज था, जिसके बाद आवेश में आकर उसने उसपर एक कैंडल स्टैंड से वार किया। इस हमले में घायल युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी धवल को गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने हमले में मृत पार्थ रावल नाम के शख्स का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
पुलिस का कहना है कि धवल, पार्थ और मोहम्मद आसिफ नाम का एक अन्य युवक बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। और रविवार को जब धवल आसिफ के हिल रोड स्थित घर पर पहुंचा तो उसने यहां पार्थ रावल और उसे एक साथ देख लिया। इसी दौरान तीनों युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद के बीच धवल ने पार्थ के सिर पर एक कैंडल स्टैंड से वार किया। इस हमले में पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आसिफ और धवल ने उसे तत्काल यहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लीलावती हॉस्पिटल में फर्स्ट एड कराने के बाद पार्थ 2 बजे हिल रोड स्थित आसिफ के घर वापस लौट आया और फिर दूसरे कमरे में जाकर आराम करने लगा
शाम करीब 6 बजे आसिफ ने दूसरे कमरे में सो रहे पार्थ को फोन कर उसका हाल जानने की कोशिश की, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह उसके कमरे में पहुंच गया। यहां पार्थ को बेहोश देखकर आसिफ ने उसे तत्काल लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरे