Breaking News

सास ने गैर मर्द से बनवाया बहु का संबंध

13 Aug, 2021 830

संवाददाता/in24 न्यूज़।    
वारिस की चाह में एक सास ने अपनी ही बहु के साथ गैरमर्द से रिश्ता बनाने को मजबूर कर दिया। महाराष्ट्र के बीड जिले के अंतर्गत आने वाले आष्टी तहसील से एक बेहद चौंकाने  वाली घटना सामने आई है। लड़का ही वारिस होना चाहिए इस पिछड़ी मानसिकता को लेकर लोग चलते हैं जिसका जीता जागता उदारहण तब देखने को मिला जब, एक महिला को पता चला कि उसका बेटा कभी बाप नहीं बन सकता तो उसने अपनी बहु को अपने ही भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर कर दिया। उसके बाद बहु गर्भवती हो गई।  उसी दौरान बेटा जब शहर से गांव लौटा तो पाया कि उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। ये देखते ही वो गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी को बदचलन ठहराते हुए उसे उसके भाई के साथ मायके भेज दिया। यही नहीं उसने यहां तक कह दिया कि गर्भ में पल रहा ये बच्चा जिसका है, वो ही तुम्हारा पति है।  देखते ही देखते पीड़ित बहु की हालत ऐसी हो गई जैसे कि वो ना घर की रही और न घाट की। लेकिन जब उसके सब्र का बांध टूटा तो वो सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने अपनी आप बीती ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को बताई जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित बहु की शिकायत दर्ज की। शिकायत में उसकी सास, ससुर, पति और सास के भतीजे देवा यादव नाम का नाम लिखा गया। लेकिन पीड़ित बहु के सामने सबसे बड़ा ये सवाल खड़ा हो गया है कि उसके पेट में पल रहे बच्चे को वो किस पिता का नाम दे!कुल मिलाकर बेटा ही घर का वारिस हो इस ओछी मानसिकता को लेकर एक सास ने अपनी बहु का पूरा जीवन ही बर्बाद करके रख दिया।

अन्य खबरे