Breaking News

सोशल मीडिया पर दाऊद की मौत की अफवाह

06 Jun, 2020 830

संवाददाता/in24 न्यूज़.
 कोरोना और लॉकडाउन के बीच माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलने से अफवाहों का बाजार भी गर्म है। हाल ही भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि शुक्रवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले दाऊद इब्राहिम के संक्रमित होने की खबरों को दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया। अनीस ने कहा कि उसके भाई समेत परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। इसके अलावा कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। अनीस दाऊद की डी कंपनी चलाता है।

अन्य खबरे