Breaking News

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील तस्वीर पोस्ट करनेवाले के खिलाफ मामला दर्ज

23 May, 2023 1053

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लगातार सुर्ख़ियों में रहनेवाले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की सोशल मीडिया पर पोस्ट अश्लील तस्वीर पोस्ट करनेवाला यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक शख्स पर केस दर्ज कर लिया गया है। सर्किल ऑफिसर (Tilhar) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव (Dabhaura Village) निवासी इरशाद हुसैन (Irshad Hussain) ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था। स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ती लोकप्रियता से उनके विरोधियों में हड़कंप मचा हुआ है।  

अन्य खबरे