Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दस लोगों की मौत

16 Jun, 2021 724

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों देश के अलग अलग हिस्सों से सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अब  गुजरात में आणंद जिले से एक दिल को झकझौर कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर आज का दिन काल बनकर टूटा है। जिले के तारापुर हाईवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक बच्ची भी शामिल है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक्सीडेंट आज सुबह करीब 6.20 बजे हुए। बताया जा रहा हे कि कार की रफ्तार ज्यादा तेज थी और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के द्वारा कार में फंसे शवों को काफी मुश्किल से निकाला गया। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे