हिंगोली के किसानों में आसमानी आफत के बाद बाघ के आतंक का साया
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
महाराष्ट्र में आसमानी संकट के बाद किसानों पर बाघ का आतंक छाया हुआ है. महाराष्ट्र हिंगोली जिले के अंतर्गत आने वाले सेनगांव तहसील की, जहां इन दिनों बाघ का आतंक मचा हुआ है.बाघ के हमले में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए.यहां तक कि कई जानवरों को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।हिंगोली जिले के सेनगांव तहसील में अब तक 5 किसानों पर बाघ ने हमला किया है. इस हमले में एक किसान की स्थिति नाजुक बनी हुई है.वहीं 4 किसानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.यह पांचो किसान हिंगोली जिले के सेनगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले सुकली गांव के निवासी हैं जो जानवरों को चराने गए थे कि अचानक झाड़ियों में से एक बाघ ने किसानों पर हमला कर दिया इस हमले में सुनील कबाड़ी नाम का किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है इसी बीच खबर यह भी आई है कि यवतमाल जिले का यह बाघ है जिसने पिछले 8 दिनों से हिंगोली जिले में आतंक मचा रखा है.कई जानवरों को इसने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है.बताया जाता है कि उक्त बाघ केशव खिलारे नाम के किसान के खेत में था जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बाघ उनकी पकड़ में नहीं पाया।वन विभाग की टीम आदमखोर बाघ की सरगर्मी से तलाश कर रही है जिसमें वन विभाग के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं ग्रामवासी ... लेकिन किसानों के जेहन में अभी भी बाघ का खौफ बसा हुआ है.