Breaking News

ज़ेवर के चक्कर में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का किया अंग भंग

24 Sep, 2021 683

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में अपराध किस कदर बढ़ता जा रहा है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता ही कि मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम एकलारा में दिनदहाड़े गांव की 71 वर्षीय वृद्ध महिला रतनबाई पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों पैर और सिर अलग कर दिया। महिला के पैरे के कड़े और जेवरात लेकर बदमशा फरार हो गए। महिला खेत पर काम कर रही थी और घटना के समय वह अकेली थी। तभी कोई अज्ञात बदमाश इस गंभीर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। साथ ही एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच मे जुटे हुए हैं, एसपी आदित्य प्रतापसिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का पुलिस के आला अधिकारी दावा कर रहे हैं। बताया जा रहा है महिला ने पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। इस दौरान महिला ने आरोपियों के साथ संघर्ष भी किया होगा, क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस घटना के बाद से गांव में भय का मौहाल है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले फरार हैं। इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अन्य खबरे