Breaking News

योगी सरकार ने घटा दिया एसी बसों का भाड़ा

25 Nov, 2023 511

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सरकार ने बसों के किराए में कटौती करने का फैसला लिया है। लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने की वजह से परिवहन निगम को किराया कम करने का निर्देश दिया गया है। परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के मद्देनजर अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बस किराए में छूट 16 दिसंबर से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेगी। वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपए, और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा। संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी। बसों के किराए में की गई कमी से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यूपी में ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

अन्य खबरे