Breaking News

फ़िल्मी अंदाज़ में डेविड कार्ड फ्रॉड केस सुलझा

30 Jul, 2019 1164
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 
आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि न्याय पाने के लिए हीरो या हीरोइन खुद ही गुन्हेगार को पकड़ने के लिए निकल पड़ते है और अंजाम तक पहुच जाते है.लेकिन मुंबई में एक  बैंक कर्मचारी ने लेडी जासूस बनकर जिस तरह एक विदेशी आरोपी को पकडा वो किसी फिल्म की कहानी से कम दिलचस्प नहीं है.मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली विनीता नर 18 जुलाई को अपने बैंक का काम खत्म करने के बाद भिवंडी में अपनी मां से मिलने जा रही  थी.तभी एक के बाद एक उनके पास चार मैसेज आए। कि उनके डेडिट कार्ड से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं.वो हैरान रह गई क्योंकि डेबिड कार्ड तो उनका घर पर पड़ा था.ये पैसे बांद्रा के बैंक आफ इंडिया के एटीएम से निकाले गए थे.अगले दिन वो बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची और एफआईआर दर्ज करवाई पहले तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में ही आनाकानी की लेकिन ज्यादा जोर देने पर शिकायत तो ले ली लेकिन केस को साल्व करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जब 48 घंटों तक कुछ रिस्पॉन्स नहीं मिला। तो विनीता ने इस केस की इन्वेस्टिगेशन खुद करने का फैसला किया।पेशे से बैंक कर्मचारी विनीता को इसका कोई अनुभव नहीं था.. विनीता ने अपने वकील पति सचिन को भी साथ ले लिया और वो बांद्रा में उस एटीएम पर पहुंची जहां से पैसे निकाले गए थे.एटीएम के पास में ही एक पेट्रोल पंप और गैरेज था जहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच खुद विनीता ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ गैरेजवालों और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि जिस वक्त विनीता के खाते से पैसे निकाले गए थे उस वक्त एक विदेशी व्यक्ति एटीएम में घुसा था.विनीता को उम्मीद थी कि वो शख्स फिर पैसे निकालने के लिए आ सकता था.इसी उम्मीद में विनीता अपने पति सचिन के साथ वहां डटे रहे। कुछ देर बाद एक विदेशी शख्स फिर एटीएम  में घुसा और उसने विनीता के खाते से  20000 रुपए निकाले.. विनीता फौरन अलर्ट हो गई.गैरेज वालों और पेट्रेल पंप कर्मचारियों की मदद से विनीता ने उस संदिग्ध को पकड़ कर बांद्रा पुलिस के  हवाले किया..आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा की हुई पूछताछ में सामने आया कि वो बुल्गारिया का रहने वाला  है और उसका नाम Milan Evano Dwaranaski  है. पुलिस ने उसके पास से 20 हज़ार रुपये भी बरामद किए है.पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने और कितने लोगों को अपने फ्राड का शिकार बनाया है. इस पूरे मामले में विनीता ने जिस सूझबूझ के साथ आरोपी को पकड़ा है उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.  

अन्य खबरे