Breaking News

बिहार में पत्रकार की गोली मरकर ह्त्या

18 Aug, 2023 1178

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुशासन बाबू नीतीश लुमार के राज में बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है। बेखौफ अपराधी सरेआम हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में आज तड़के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक विमल कुमार यादव दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक  बदमाशों ने सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही विमल कुमार घर का दरवाजा खोलकर बाहर आये तो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक चार वर्ष पहले उनके छोटे भाई कुमार शशिभूषण उर्फ गब्बू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई की हत्या के मामले में फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है और विमल इस मामले में इकलौते गवाह था। फिलहाल विमल की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। विमल के भाई कुमार शशिभूषण दबंग छवि के सरपंच हुआ करते थे। बलसारा पंचायत में सरपंच रहते हुए उन्होंने वहां अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विमल कुमार पत्नी के सहारे एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।  

अन्य खबरे