Breaking News

कोरोना की चपेट में आईं गायिका हेमलता

07 Jan, 2022 1111
अवनींद्र आशुतोष/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड में अनेक सितारे भी इससे संक्रमित हुए हैं। अब मशहूर पार्श्व गायिका हेमलता कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 67 वर्षीय गायिका हेमलता ने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि हेमलता ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ पहले ही लगवा ली थी, बावजूद उन्हें कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया। हेमलता ने कहा है कि कोरोना के खतरे को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और हर किसी को इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। 

अन्य खबरे