Breaking News

15 साल की लड़की को गर्भवती बनाने वाला होमगार्ड बर्खास्त

23 Feb, 2020 981

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

जिस होम गार्ड का काम सुरक्षा से संबंधित होता है उसने एक 15 साल की  लड़की को गर्भवती कर दिया, लिहाजा उसे बर्खास्त होना पड़ा. पीड़ित लड़की के परिवार की शिकायत के बाद खाकी वर्दी की आड़ में पिछले एक साल से लड़की को नोच रहे एक होमगार्ड की करतूतों का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के मुताबिक कृष्णा जिले के मछलीपटनम में होमगार्ड के रूप में कार्यरत बी.फणींद्र बाबू (एचजी-254) की स्थानीय बाइपास रोड स्थित टेंपुल कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की लड़की पर बुरी नजर गिरी। लड़की के माता-पिता स्थानीय रैतु बाजार में सब्जियों का व्यापार करते हैं, जबकि लड़की उसी कॉलोनी में कूल ड्रिंक्स की दुकान चलाती है। इसी क्रम में फणींद्रबाबू अकसर लड़की की दुकान पर जाता था और इसी क्रम में उसने लड़की को अपने वश में कर लिया। लड़की जब दुकान पर अकेली रहती तब वह उसके पास जाकर अपनी हवस मिटाया करता था। इस बीच, पिछले कुछ दिनों से लड़की को पेटदर्द की शिकायत करते देख उसके माता-पिता उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए, तो जांच में उसके पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला। इसपर लड़की के माता-पिता ने पुलिस ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की।

अन्य खबरे