Breaking News

90 साल की महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

02 Mar, 2020 1067

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज हर जगह महिलाएं असुरक्षित हैं. तेलंगाना में समाज को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक दरिंदे ने 90 साल की वृद्ध महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर दी। यह घटना नलगोंडा जिले के अनुमुला मंडल क्षेत्र के मारेपल्ली गांव में शनिवार रात को प्रकाश में आई है। पुलिस के अनुसार, मारेपल्ली निवासी एक वृद्ध महिला (90) के चार बेटे हैं। इन सब की शादी हो चुकी है और वे सब अलग-अलग रह रहे हैं। पति की मौत होने के बाद से वृद्ध महिला गांव के सीमांत के क्षेत्र में एक झोपड़ी में रहती थी। रविवार को जब परिवार वालों ने आकर देखा तो वह झोपड़ी में मरी हुई पाई गई। इसके चलते परिवालों ने उसके बड़े बेटे को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जब परिवार वालों ने शव को घर ले जाने की कोशिश की तो जमीन पर खून के धब्बे पाये गये। साथ ही शव के ऊपर जख्म भी थे। इसके चलते परिवार वालों ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्यालगुडा डीएसपी वेंकटेश्वर राव घटनास्थल का दौरा किया। इसी क्रम में मृतक वृद्ध महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले सत्रशाला शंकर शराब के नशे में उनकी मां की झोपड़ी के पास शनिवार रात को अनेक बार चक्कर काटते हुए देखा गया है। उसने संदेङ व्यक्त किया शंकर ने ही उनकी मां की बलात्कार के बाद हत्या कर दी है। शराबी शंकर ने इससे पहले भी गांव में एक वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

अन्य खबरे