Breaking News

गैंगस्टर जिया अंसारी को जन्मदिन पर केक काटना पड़ा महंगा, पहुंचा जेल !

15 Apr, 2025 169
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
आर्थिक राजधानी मुंबई के भांडुप इलाके के कुख्यात गैंगस्टर ज़िया अंसारी एक बार फिर से खबरों में है. इस बार उसकी चर्चा किसी बड़े क्राइम के लिए नहीं बल्कि खुद के अनोखे जन्मदिन मनाने को लेकर हो रही है. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि उसने जिस तरह से अपना जन्मदिन मनाया, उसके चलते वो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है.जबकि कई संगीन अपराध करने के बावजूद वह खुला घूम रहा था. दरअसल जिया अंसारी ने अपने जन्मदिन पर खुद के ऊपर दर्ज एफआईआर वाले केक काटे है। भांडुप पुलिस थाने की हद्द में रहनेवाला ज़िया अंसारी नामक आरोपी ने उसपर दर्ज एफआईआर के केक बनवाकर काटे, संबंधित मामले की जांच भांडुप पुलिस कर रही है। उसने अपने जन्मदिन पर एक ऐसा केक काटा जिस पर उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर की धाराएं लिखी हुई थीं। इस घटना के बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार जिया अंसारी पर अब तक कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। कुछ ही दिन पहले उसे हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आ गया। बाहर आते ही उसने अपने जन्मदिन को एक अजीबो-गरीब तरीके से मनाया। बताया जा रहा है कि जिया ने अपने जन्मदिन पर उसे केक बनाएं जिन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की वो धाराएं लिखी गई थी जो उस पर दर्ज मामलों से जुड़ी थीं। इन धाराओं में 302 (हत्या) 307 (हत्या की कोशिश), 326 और 387 के जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं। हैरानी की बात यह रही कि एक केक पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) भी अंकित था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपने अगले अपराध की ओर संकेत कर रहा था।इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद भांडुप पुलिस हरकत में आ गई है। भांडुप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दत्तात्रेय खंडागले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आने वाले समय में उस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल भांडुप पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरे