Breaking News

दादर में बेकाबू बेस्ट बस का कहर। 2 लोगों की मौत

08 Jun, 2026 100

सोमवार, 8 जून की सुबह दादर के वीर कोतवाल उद्यान इलाके में एक भीषण हादसा हुआ। बीईएसटी इलेक्ट्रिक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे पांच वाहनों से टकरा गई। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और आसपास के लोगों समेत दो पहिया और कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे, बीईएसटी की इलेक्ट्रिक बस (रूट नंबर 463/31) दादर की ओर आ रही थी। इसी दौरान, प्लाजा सिनेमा के सामने वीर कोतवाल उद्यान के पास, बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इनमें एक एक्टिवा, एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, एक टैक्सी, एक बलेनो कार और एक इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत शिव अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे हटाकर यातायात जाम की समस्या का समाधान कर दिया है और फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इस मामले में बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, मुंबई अग्निशमन विभाग ने प्रारंभिक जानकारी में बताया है कि चार पैदल यात्री घायल हुए हैं। इस भयावह दुर्घटना ने दादर क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

अन्य खबरे