Breaking News

हैप्पी बर्थडे शाहरुख़!

02 Nov, 2018 1638
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. हर साल किंग खान के फैंस उनके बर्थडे पर उनकी ए‍क झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस साल भी शाहरुख ने फैंस को ज्‍यादा इंतजार नहीं करवाया और आधी रात को अपने बंगले 'मन्‍नत' से निकलकर सभी की शुभकामनाओं को स्‍वीकार किया. उन्‍होंने वहां मौजूद अपने सभी फैंस का शाहरुख ने शुक्रिया अदा किया. हमेशा की तरह इस साल भी रात के 12 बजे फैंस का जमावड़ा किंग खान के घर के बाहर लगना शुरू हो गया था.

आपको बता दें कि शाहरुख़ को जूही चावला, माधुरी दीक्षित सहित बॉलीवुड की अनेक बड़ी हस्तियों ने भी हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं. 

अन्य खबरे