चांद की नई तस्वीर चंद्रयान-2 से आई
23 Aug, 2019
3054
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चांद की खूबसूरती पर दुनिया चर्चा करती है. मगर अब जो चांद की असली तस्वीर चंद्रयान-2 ने भेजी है, वह पहले की अपेक्षा बेहद अलग है. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही यानि 20 अगस्त को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था. अब चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी है. यह तस्वीर देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे. क्योंकि तस्वीर में चंद्रमा धरती से दिखने वाले चांद से काफी भिन्न दिख रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानि इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रमा से हजारों किमी ऊपर मौजूद उसकी कक्षा में रहते हुए चंद्रयान-2 ने यह तस्वीर ली है. तस्वीर में चंद्रमा पर मौजूद कुछ जगहों को देखा जा सकता है. इसरो ने जानकारी दी कि चंद्रयान-2 के विक्रमलैंडर ने यह तस्वीर 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2650 किमी की ऊंचाई से खींची है.