Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार देश को करेंगे संबोधित

12 May, 2025 146

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हुआ था। इसे लेकर दिल्ली में तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां दी गई। सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज रात 8 बजे संबोधित करेंगे। जहां प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के हालात पर जानकारी दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पब्लिकली कुछ बोलेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लने के लिए भारतीय शसस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की लांच किया। इसके तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पाक अधिकृतक कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि इस स्ट्राइक में 90 आतंकियों की मौत हो गई।

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। हालांकि पाकिस्तानी सेना के मंसूबे नाकाम रहे। ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने बेअसर कर दिया। वहीं जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर, कराची, रावलपिंडी हर जगह जमकर तबाही मचाई।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था। हालांकि पाकिस्तान ने लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए गए थे, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था।
 

अन्य खबरे