फिर मामा बनेंगे सलमान खान
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सलमान खान अपने घर परिवार के लिए बेहद जज़्बाती हैं. यही कारन है कि घर के हर सदस्य की वे अपने तरीके से मदद करते रहते हैं. अब उन्हें एकबार फिर मामा बनने की ख़ुशी मिलनेवाली है. जी हां, उनकी बहन अर्पिता और आयुष के घर एक बार फिर खुशी आने वाली है। अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं। इस बात की पुष्टिखुद अर्पिता के पति आयुष ने दी है। दरहसल, अर्पिता और आयुष आईफा अवॉर्ड में पहुंचे तो उनसे इस बारे में पूछा गया। इस पर आयुष कहते हैं, 'कुछ बहुत अच्छा होने वला है। हां, अर्पिता और मैं दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये बहुत ही शानदार जर्नी होने वाली है।' आयुष ने कहा 'हम फिर से इस जर्नी को शुरू करने वाले हैं और अपने आने वाले बेबी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।' अर्पिता आईफा अवॉर्ड में पहुंचीं तो उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। अर्पिता एक बेटा आहिल भी है। जिसका जन्म 2016 में हुआ था। आहिल, अपने सलमान मामू के चहेते हैं।