Breaking News

बेंगलुरू एयर शो में पहली उड़ान भरेगा राफेल

31 Jan, 2019 3143

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राफेल अपने विवादों की वजह से लगातार चर्चे में है. फ्रांस का प्रमुख एयरोस्पेस दसॉ एविएशन भारतीय वायु सेना के बेंगलुरू में येलाहांका एयर बेस में 20-24 फरवरी तक होने वाले बेंगलुरू एयर शो में अपना लड़ाकू विमान राफेल उड़ाएगा. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. येलाहांका एयर फोर्स स्टेशन के एयर कमांडर रवूरी शीतल ने एयर बेस में संवाददाताओं से कहा कि एयरो इंडिया में तीन राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे जिनमें दो फ्लाइंग डिस्प्ले और एक स्टेटिक डिस्प्ले करेगा.एयरो इंडिया का 12वां संस्करण शहर के उत्तर में स्थित बाहरी इलाकों में एयर बेस में आयोजित होगा. दो इंजनों वाला और मल्टी-रोल फ्रांसीसी विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की क्षमता रखता है. 

अन्य खबरे