Breaking News

यूएई के पहले अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से भेजी मक्का की तस्वीर

05 Oct, 2019 2656

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री ने भी स्पेस से कुछ तस्वीर जारी की हैं. जिसमें मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र सऊदी अरब का शहर मक्का दिखाई दे रहा है. ये तस्वीरें संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री हज्ज़ा अल मंसूरी ने स्पेस से भीजी हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर ये तस्वीरें भेजी हैं. बता दें कि अंतरिक्ष यात्री हज्ज़ा ने 2 अक्टूबर को एक यूएई के नाईट व्यू का फोटो भी शेयर किया था. जिसमें सऊदी अरब का मक्का शहर दिखाई दे रहा है. मक्का शहर हर मुस्लिम के लिए बेहद खास होता है. बता दें कि हज्ज़ा 25 सितंबर 2019 कज़ाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कमांडर ओलेग स्क्रीपोचका के साथ उड़ान भरी थी.

अन्य खबरे