मणिपुर में हिंसा और गोलीबारी के बीच महिला सहित नौ की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंसक आग (violent fire) में मणिपुर (Manipur) अबतक झुलस रहा है। राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह मौतें खमेनलोक इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना में हुई हैं। बता दें कि मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच छिड़ी इस हिंसा में अब तक 115 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक रात को भारी संख्या में सशस्त्र उपद्रवियों ने एक कूकी गांव में हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उपद्रवियों के साथ फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि रात को 10 बजे के करीब फायरिंग हुई, इसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि मणिपुर में लगातार तनाव बना हुआ है।