Breaking News

व्हाट्सऐप पर लटकी नुकसान की तलवार

28 Jul, 2022 724
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के रेवन्यू में पहली बार गिरावट देखी गई है. साल 2022 की दूसरी तिमाही में रेवन्यू ड्रॉप देखा गया है. इसका असर कंपनी के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर भी देखने को मिल सकता है. कंपनी इसे बेच सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक मेटा की टोटल रेवन्यू में एक फीसदी का ड्रॉप देखा गया. इससे इसकी कमाई कम होकर 28.8 बिलियन डॉलर (लगभग 23 हजार अरब रुपये) हो गई. कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया है कि तीसरी तिमाही में भी इसमें गिरावट देखी जा सकती है. कंपनी के अनुमान के मुताबिक इसकी कमाई तीसरी तिमाही में लगभग 20 हजार अरब रुपये पर पहुंच सकती है. फेसबुक के अलावा Meta का भी ओवरऑसल प्रॉफिट भी 36 परसेंट घटकर 6.7 बिलियन डॉलर रह गया. Facebook का मेटावर्स को लेकर बड़ा प्लान है और इस पर कंपनी पहले ही अरबो डॉलर्स निवेश किया है. Meta का एक खास डिविजन Reality Labs मार्क जकरबर्ग के मेटावर्स ड्रीम पर काम कर रहा है. इस डिविजन में पिछली तिमाही में 2.8 बिलियन का घाटा दर्ज किया गया है. बता दें कि टीनेजर्स अब पहले ही तरह फेसबुक पर ऐक्टिव नहीं रहते हैं और डेटा भी यही कहता है. इस वजह से भी कंपनी की ग्रोथ कम हुई है. इसके अलावा ऐपल भी फेसबुक ऐप के जरिए लोगों को टारगेट करने वाले एडवरटाइजर्स को ब्लॉक कर रहा है. WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. लेकिन, ये इंस्टाग्राम की तरह पैसे कमाकर कंपनी को नहीं दे पा रहा है. जुकरबर्ग ने साल 2012 में इंस्टाग्राम को 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था और ऐप ने 2019 में ही कंपनी को 20 बिलियन डॉलर का फायदा दिया था. फिर उन्होंने साल 2014 में 19 बिलियन डॉलर में वॉट्सऐप को खरीदा था. लेकिन, कमाई के मामले में ये इंस्टाग्राम से काफी पीछे है. बता दें कि फेसबुक और व्हाट्सऐप के यूजर्स बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम पर शिफ्ट हो गए है. 

अन्य खबरे