Breaking News

राजस्थान में बस-टैंकर की टक्कर में 12 लोग जिंदा जले

10 Nov, 2021 787

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है। यहां के जोधपुर-बाड़मेर हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बस और टैंकर ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। आशंका है कि इनकी मौत जलकर हुई है। इस बस में 25 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने 10 लोगों को बचा लिया है। इस हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। माहौल को व्यवस्थित करने की कोशिश जारी है।

अन्य खबरे