Breaking News

पाकिस्तान जाकर हथियारों की ट्रेनिंग लेने जाने से पहले दो युवक गिरफ्तार

26 Feb, 2023 407

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) में हथियारों का प्रशिक्षण लेने की योजना बना रहे दो कट्टरपंथी युवकों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किले के पास से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि दो युवकों की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों के भारतीय युवाओं को हथियारों के प्रशिक्षण के लिए राजी करने की भयावह साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी खालिद मुबारक खान (21) और तमिलनाडु के कालियाकुल्ला निवासी अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान (26) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आका से निर्देश प्राप्त कर रहे थे और अवैध रूप से सीमा पार करके हथियार प्रशिक्षण के लिए उस देश में जाने की योजना बना रहे थे।बता दें कि आतंकी सोच वाले युवाओं को पाकिस्तान में अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

अन्य खबरे