Breaking News

अफसर बनकर एसडीएम ज्योति मौर्य की तरह ना बन जाए पत्नी, इसीलिए छुड़ा दी पढ़ाई !

05 Jul, 2023 844
संवाददाता/in24न्यूज
 

उत्तर प्रदेश में एसडीएम ज्योति मौर्या मामले का असर अब बिहार के बक्सर में भी देखने को मिला है. एक पति ने यहां अपनी पत्नी की कोचिंग सिर्फ इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी उसे उसी तरह न छोड़ दे जैसे ज्योति मौर्या ने एसडीएम बनते ही अपने पति को छोड़ दिया है. पति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को ज्योति मौर्या नहीं बनने दूंगा. मामला मुरार थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली खुशबू ने अपने पति के विरुद्ध पुलिस में आवेदन दिया है. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी कोचिंग सिर्फ इसलिए छुड़वा दी कि कहीं वो ज्योति मौर्या की तरह न बन जाए. यानि वो अफसर बनने के बाद कहीं उसे छोड़ न दे. पत्नी ने पुलिस से निवेदन किया कि वे उसके पति को समझाएं. खुशबू ने कहा, ''साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी. मैं बेवफा नहीं हूं. मेरे पति को समझाओ कि मेरी कोचिंग न छुड़वाएं.'' दरअसल, खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं. इसके लिए वो एक इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रही थीं. लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या की बेवफाई वाला वीडियो वायरल हुआ तो उसके पति पिंटू ने वापस उसे घर बुला लिया. पिंटू ने उसे कोचिंग के लिए रुपये तक देने से इनकार कर दिया. जिसके चलते पत्नी को थाने आना पड़ा. खुशबू ने कहा कि उसने अपने पति को समझाने की बहुत कोशिश की. लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है. जब वो पति को मना-मना कर थक गई तो उसने पुलिस की मदद लेने की सोची.

अन्य खबरे