Breaking News

अब गोवा में टूरिस्ट के साथ सरकार का हाथ

29 Jan, 2023 789

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब गोवा (Goa) में पर्यटकों की सुरक्षा और प्राइवेसी पर सरकार का विशेष ध्यान है। गोवा में टूरिस्ट्स की निजती और सुरक्षा के मद्देनजर यहां की सरकार ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि टूरिस्ट के साथ या उनकी सोलो फोटो खींचने से पहले उनसे इजाजत जरूर ले लें। खासतौर पर जब वे धूप में लेटे हों या फिर समुद्र में मस्ती कर रहे हों। सरकार का कहना है कि इससे पर्यटकों की निजता का सम्मान हो सकेगा। खुले में खाना बनाने पर तो 50 हजार रुपए जुर्माना हो सकता है। गोवा सरकार की एडवाइजरी में टूरिस्ट्स को चट्टानों और खतरनाक जगह पर सेल्फी न लेने को कहा गया है, ताकि हादसे रोके जा सकें। इसके अलावा गोवा सरकार ने टूरिस्ट से गोवा की ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, गोवा आने वाले टूरिस्ट्स से टूरिस्ट डिपार्टमेंट के रजिस्टर्ड होटल में रुकने की सलाह भी दी गई है, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि किसी विवाद से बचा जा सके. अनरजिस्टर्ड होटल में रुकना कई टूरिस्ट्स के लिए महंगा पड़ जाता है। साथ ही गोवा में ओपन प्लेस में खाना पकाना भी बैन कर दिया गया है। ऐसा करने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, बीच पर शराब पीने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकार ने चट्टानों और खतरनाक जगह पर सेल्फी न लेने को कहा है, ताकि हादसे रोके जा सकें। यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, जिन्हें ठग चोरी की बाइक या कार कम कीमत पर बेचने की कोशिश करते हैं। नई गाइडलाइन में टूरिस्ट को ऐसे लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है ताकी उन्हें ठगी से बचाया जा सके।

अन्य खबरे