Breaking News

कब थमेगा मुंबई में आग लगने का सिलसिला ?

25 Apr, 2023 1267
संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई
 
     देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित एक पांच मंजिली इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तकरीबन 5 गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद शुरू हुआ आग पर काबू पाने का सिलसिला ! यह आग कैसे लगी इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. शुक्र इस बात का रहा कि आग की इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते बुधवार 16 मार्च को भी मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित एक सात मंजिली आवासी इमारत में आग लग गई थी, जिसमें कड़ी जद्दोजहद के बाद 80 लोगों को बचाया गया था, जबकि 3 बच्चों समेत 10 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. कुल मिलाकर मुंबई में इन दिनों आग की घटनाएं लगातार जारी है, जिस पर लगाम कसने के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है

अन्य खबरे