Breaking News

डेंगू के डंक पर महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही

21 Mar, 2018 4829

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से हर कोई वाकिफ है लेकिन राज्य सरकार इस मामले में उतनी गंभीर नहीं दिख रही। वर्ष 2017 में देशभर में हुई कुल डेंगू की मौतों में से लगभग 15 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र के थे, आंकड़ों की यदि बात करें  तो 2015-17 के बीच राज्य में 97 मौतें डेंगू के कारण हुई। बावजूद इसके केंद्र सरकार डेंगू पर लगाम लगाने के लिए असमर्थ नज़र आ रही है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार राज्यों को डेंगू रिलीफ फंड के तहत महज 26 करोड़ रूपये प्रदान करती है।

स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक़ दूसरे राज्यों में महाराष्ट्र के मुकाबले कम मौतें डेंगू की वजह से हुई हैं । उदहारण के तौर पर राजस्थान जहां बीते 3 वर्षों में 39 मौतें हुई और राजस्थान को 61.83 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुई। यदि बात करे तमिल नाडु की तो वहां भी 82 मौतें हुई और राज्य को 44.31 करोड़ आवंटन किए गए थे। बहरहाल इस पक्षपात का कारण तो केंद्र ही जाने राज्य लेकिन सरकार और प्रशासन पर यह सवाल उठना लाज़मी है आखिर डेंगू से मरने वालों की संख्या पर कब लगाम लगेगा ?

 

 

 

 

अन्य खबरे