Breaking News

नालासोपारा में लाखों लीटर पानी बर्बाद ?

12 Feb, 2019 4610
मुंबई से सटे पालघर जिले में स्थित नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन में पानी की पाइप लाइन टूट जाने की नजह से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। दरअसल ये पाइप लाइन सड़क के नीचे था लेकिन टैंकर और और भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के चलते ये टूट गया जिससे बड़े पैमाने पर पानी का फव्वारा फूट पड़ा। आम नागरिक जहाँ लाखों लीटर पानी बाह जाने की वजह से परेशान है तो वहीँ टैंकर माफिया इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। बीच सड़क पर टूटी पाइप लाइन से कई लाख लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। नालासोपारा इलाके में जहां दिनों दिन जनसंख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य भी प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन चुके हैं।  

अन्य खबरे